प्राचीन भारत का इतिहास - सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी MCQs


1.नाभिवर्ष किस देश का ऐतिहासिक नाम है:-

[A] भारत

[B] म्यांमार

[C] चीन

[D] मिस्र

 


Answer: A [भारत]


ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार, भारत का नाम भारतवर्ष का पुराना नाम नाभिवर्ष था जो पहले जैन तीर्थंकर ऋषभदेव के पिता राजा नाभि के नाम पर था।



2.निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दीजिये:-

1- अंडाल एक महिला संत थी जिसकी रचनाएं व्यापक रूप से गायी जाती थीं|

2- कराइकल अम्माययार शिव के भक्त थे जिन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक भक्ति के मार्ग को अपनाया|

इनमें कौन से कथन सत्य हैं?

[A] केवल 1

[B] केवल 2

[C] 1 और 2 दोनों

[D] इनमें से कोई नहीं


 Answer: C [1 और 2 दोनों]

अंडाल एक महिला संत थी जिसकी रचनाएं व्यापक रूप से गायी जाती थीं| इसके अलावा कराइकल अम्माययार शिव के भक्त थे जिन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक भक्ति के मार्ग को अपनाया|

ये दोनों ही कथन सत्य हैं|



3.निम्नलिखित में किस भारतीय राजा ने धर्म महामात्त नियुक्त किए थे?

[A] अशोक

[B] समुद्रगुप्त

[C] चंद्रगुप्त I

[D] चंद्रगुप्त मौर्य


 Answer: A [अशोक]

अशोक ने अपने धम्म या धर्म के प्रचार के लिए धर्म महामात्त नियुक्त किये थे जो उसके धर्म का प्रचार करते थे। इसकी जानकारी अशोक के शिलालेख से मिलती है।


4.जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर कौन थे?

[A] ऋषभदेव

[B] अरिष्टनेमि

[C] पार्श्वनाथ

[D] महावीर


 Answer: B [अरिष्टनेमि]

जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर अरिष्टनेमि थे। उनका वर्णन ऋग्वेद में है। जैन धर्म के पहले तीर्थंकर ऋषभदेव थे। जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर थे जिनमें से पहले ऋषभदेव और 22वें अरिष्टनेमि का नाम ऋग्वेद में है।


5.मातृनामा किस वंश के  शासकों द्वारा शुरू किया गया?

[A] मौर्य

[B] गुप्त

[C] सातवाहन

[D] कण्व


Answer: C [सातवाहन]

मातृनामा अपने नाम के आगे माता का नाम लिखने की प्रथा थी। मातृनामा सातवाहन राजाओ ने शुरू की। उदाहरण के लिए सातवाहन वंश का सबसे महान राजा शातकर्णि था जिसने अपना नाम अपनी माँ गौतमी के नाम पर गौतमीपुत्र शातकर्णि रखा।



6.मनु ने किस अपराध के लिए ब्राह्मण को अन्य वर्ण की तुलना में अधिक दंड देने को कहा?

[A] चोरी

[B] हत्या

[C] गाली गलौज

[D] राजद्रोह


 Answer: A [चोरी]

मनु महाराज ने मनुस्मृति की रचना की। मनुस्मृति के अनुसार चोरी के लिए ब्राह्मण को अन्य वर्ण की अपेक्षा अधिक दंड मिलना चाहिए।



7.“राजा ब्राह्मणों को छोड़कर सबका स्वामी है।” यह विचार किसके थे?

[A] मनु

[B] गौतम

[C] याज्ञवल्क्य

[D] व्यास


Answer: B [गौतम]

“राजा ब्राह्मणों को छोड़कर सबका स्वामी है।” यह विचार गौतम धर्मसूत्र का था। गौतम धर्मसूत्र की रचना गौतम ऋषि ने की। गौतम धर्मसूत्र हिन्दू धर्म के चार धर्मसूत्रो नें से सबसे पुराना प्रामाणिक और श्रेष्ठ है।


8.किस चोल राजा ने मालदीव को जीता?

[A] राजराज

[B] राजेंद्र चोल I

[C] राजेंद्र चोल II

[D] राजराज II


 Answer: A [राजराज]

राजराज चोल चोल वंश का एक प्रमुख राजा था। उसकी समुद्री सेना 12000 की थी।उसने श्रीलंका और मालदीव को जीतकर अपनी समुद्री शक्ति का परिचय दिया था। इसके अलावा उसने कलिंग को भी जीता। चोल वंश तीसरी सदी से 11 वीं सदी तक राज्य करने वाला दक्षिण भारत का एक प्रमुख वंश था।


9.कल्पद्रुम की रचना किसने की?

[A] कालिदास

[B] लक्ष्मीधर

[C] सर्वेश

[D] सदल मिश्र


 Answer: B [लक्ष्मीधर]

कल्पद्रुम की रचना लक्ष्मीधर ने की। वह गड़हवाल वंश का मंत्री था। गड़हवाल वंश कन्नौज का राजपूत क्षत्रिय वंश था। इसका महान राजा गोविंदचंद था और अंतिम राजा जयचंद था जो मुहम्मद गोरी से लड़ते हुए मारा गया।




10.अशोक के ब्राह्मी शिलालेख को सर्वप्रथम किसने पढ़ा?

[A] जेम्स प्रिंसेप

[B] मैक्समूलर

[C] कॉर्निंगहम

[D] इनमें से कोई नहीं


 Answer: A [जेम्स प्रिंसेप]

जेम्स प्रिंसेप (1799 – 1840) एक इंग्लिश विद्वान था। वह यंग बंगाल आंदोलन का प्रारम्भक था। उसने सर्वप्रथम अशोक के शिलालेखों को पढ़ा और सर्वप्रथम उसने ही ब्राह्मी लिपि को पढ़ा। 



11.किस वंश के राजाओं ने ब्राह्मणों को अनुदान में भूमि दी?

[A] कण्व

[B] शुंग

[C] सातवाहन

[D] मौर्य


 Answer: C [सातवाहन]

सातवाहन वंश आंध्र प्रदेश का वंश था जिन्होंने ब्राह्मणों को अनुदान में भूमि दी। सातवाहन वंश के राजा खुद भी ब्राह्मण जाति से थे।


12.अशोक के अपने शिलालेख में किस क्षेत्र को करमुक्त बनाने और मात्र 1/8 कर लगाने की जानकारी दी है?

[A] लुम्बिनी

[B] कुशीनगर

[C] जूनागढ़

[D] भाब्रू


 Answer: A [लुम्बिनी]

अपने सिंहासन की 20 वीं वर्षगांठ पर, अशोक ने लुम्बिनी को कर-मुक्त के रूप में घोषित किया और केवल 1 / 8वी हिस्सा करयोग्य के रूप में घोषित किया। इस तथ्य का वर्णन निग्लिवा और रुमंदेई के शिलालेखों में पाया जाता है।



13.शतपथ ब्राह्मण और तैत्तिरीय ब्राह्मण किसके ब्राह्मण ग्रंथ हैं।

[A] ऋग्वेद

[B] सामवेद

[C] यजुर्वेद

[D] अथर्ववेद


 Answer: C [यजुर्वेद]

शतपथ ब्राह्मण और तैत्तिरीय ब्राह्मण यजुर्वेद के ब्राह्मण ग्रंथ हैं।



14.निम्नलिखित में से सिंधु घाटी सभ्यता के ढोलवीरा स्थल की सबसे अनोखी विशेषता क्या है?

[A] इसके शहरों को क्षैतिज रूप से कई भागों में विभाजित किया गया था

[B] इसके शहर असमान रूप से विभाजित थे

[C] इसके शहरों को 3 भागों में विभाजित किया गया था

[D] इनमें से कोई नहीं


Answer: C [इसके शहरों को 3 भागों में विभाजित किया गया था]

Notes:

सिन्धु घटी सभ्यता का धौलाविरा शहर आज के गुजरात में स्थित था| इसकी प्रमुख विशेषता शहर का तीन हिस्सों में विभाजन था|



15.कौन से राज्य गौतम बुध्द के जीवन से सम्बंधित थे?

1- अवंति

2- गांधार

3- कोसल

4- मगध

सही विकल्प चुनिए:-

[A] 1,2 और 3

[B] 2 और 4

[C] 3 और 4

[D] 1, 3 और 4


 Answer: C [3 और 4]

अवंति और गांधार राज्य गौतम बुद्ध के जीवन से प्रत्यक्ष एउप से संबंधित नहीं थे। इसके अलावा कोसल के राजा प्रसेनजित गौतम बुद्ध के शिष्य थे। मगध का राज्य गौतम बुध्द की शिक्षाओं से प्रत्यक्ष सम्बन्धित है।



16.ऋग्वेदिक काल की अर्थव्यवस्था के बारे में कौन सा कथन असत्य है?

[A] मुख्यतः देहाती अर्थव्यवस्था

[B] कई अनाज की खेती

[C] कृषि आधारित समाज

[D] वेतन की अधिकता


 Answer: D [वेतन की अधिकता]

ऋग्वेदिक काल में वेतन देने और लेने के कोई साक्ष्य नहीं है।



17.कौन सा शब्द वेदों और वेदों की शाखाओं को सिखाने के विद्यालय के लिए प्रयोग किया गया है?

[A] शाखा

[B] चरण

[C] रथ

[D] यज्ञ


 Answer: B [चरण]

चरण शब्द वेदों और वेदों की शाखाओं को सिखाने के विद्यालय के लिए प्रयोग किया गया है।


18.प्राकृत भाषा की व्याकरण प्राकृत प्रकाश की रचना किसने की?

[A] पिंगल

[B] यास्क

[C] वररुचि

[D] शौनक


 Answer: C [वररुचि]

प्राकृत भाषा की व्याकरण प्राकृत प्रकाश की रचना वररुचि ने की। इसकी तिथि अभी तक अज्ञात है।



19.मेगस्थनीज द्वारा भारत के बारे में कहे गए कथनों में कौन सा सत्य नहीं है?

[A] भारत में प्रचुर सोना, चांदी, तांबा और लोहा है।

[B] भारत में सुव्यवस्थित जाति व्यवस्था है।

[C] भारत में अक्सर अकाल पड़ता है।

[D] डाइनोसियस ने भारत पर आक्रमण किया।


 Answer: C [भारत में अक्सर अकाल पड़ता है।]

इसमें तीसरा कथन गलत है। भारत प्राचीन काल में कभी भी अकाल नहीं पड़ा। ऐसा यहाँ प्रचुर बारिश के कारण हुआ।



20.निम्नलिखित में भारत के बारे में सर्वप्रथम किस ग्रीक विद्वान ने लिखा है?

[A] हीरोडोट्स

[B] स्टेसीएस

[C] सायलैक्स

[D] हिप्प्लस


 Answer: C [सायलैक्स]

ग्रीक लेखों के अनुसार सबसे पहले सायलैक्स भारत आया और उसे दौरिअस नामक राजा ने भेजा। उसके लेख आज नष्ट हो चुके हैं।



21.भारत का प्रथम शक राजा कौन था?

[A] मोगा

[B] रुद्रदामन

[C] अजेस

[D] घटोत्कच

 Answer: A [मोगा]

मोगा भारत का पहला शक राजा था। उसने भारत में शक राज्य की नींव डाली और उत्तर पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में अपना राज्य बनाया।


22.स्ट्रेटगोज की नियुक्ति किसने की?

[A] यवन

[B] शक

[C] कुषाण

[D] हूण


 Answer: A [यवन]

स्ट्रेटगोज यवनों के सेनाध्यक्ष को कहा जाता था।


23.190 ई पू में बैक्टिरिया के किस यवन राजा ने भारत पर आक्रमण किया?

[A] डेमेट्रियस

[B] अलेक्जेंडर

[C] सेल्यूकस निकेटर

[D] मिनांडर


 Answer: A [डेमेट्रियस]

190 ई पू में डेमेट्रियस नामक यवन राजा ने भारत पर आक्रमण किया और मौर्य साम्राज्य का बड़ा इलाका जीता।



24.प्रसिद्ध इंडो ग्रीक राजा मिनांडर I ने अपनी राजधानी कहाँ बनाई?

[A] तक्षशिला

[B] मथुरा

[C] उज्जैन

[D] पाटलिपुत्र


 Answer: A [तक्षशिला]

मिनांडर प्रथम प्रसिध्द यवन राजा था। उसने अपनी राजधानी तक्षशिला में बनाई।



25.किस ग्रीक राजदूत ने विष्णु के सम्मान में स्तम्भ बनवाया?

[A] मेगस्थनीज

[B] हेलियोडोरस

[C] हीरोडोट्स

[D] फाह्यान



 Answer: B [हेलियोडोरस]

ग्रीक राजदूत हेरीओडोरस ने विदिशा में शुंग राजा विष्णु के सम्मान में स्तम्भ बनवाया। उस राजदूत को ग्रीक राजा भागभद्र ने भेजा था।


26.सर्वप्रथम सोने के सिक्के किस राज्य के राजाओं ने जारी किए?

[A] शक

[B] यवन

[C] गुप्त

[D] मौर्य


 Answer: B [यवन]

भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्कों को जारी करने का श्रेय यवन राजाओं को जाता है|


27.बृहत कथा की रचना किसने की?

[A] गुणाढ्य

[B] सर्व वर्मन

[C] पाणिनि

[D] राधागुप्त


 Answer: A [गुणाढ्य]

बृहत्कथा की रचना गुणाढ्य ने की जो राजा हाल के राजकवि थे।



28.किस सातवाहन राजा ने शक राजाओं से मालवा को वापिस जीता?

[A] गौतमीपुत्र शातकर्णि

[B] सातकर्णी प्रथम

[C] हाल

[D] सिमुक


 Answer: A [गौतमीपुत्र शातकर्णि]

गौतमीपुत्र शातकर्णि ने मालवा को शक राजाओं से वापिस जीत लिया जिसे पूर्व के सातवाहन राजा हार चुके थे।



29.इनमें से कौन सा शिलालेख सातवाहन काल से संबंधित है?

[A] नासिक

[B] जूनागढ़

[C] 1 और 2 दोनों

[D] इनमें से कोई नहीं


 Answer: A [नासिक]

नस्सिक का शिलालेख सातवाहन काल से सम्बंधित है| इसे गौतमीपुत्र शातकर्णी की माँ गौतमी ने बनवाया| इसमें गौतमीपुत्र शातकर्णी  को अद्वितीय ब्राह्मण और क्षत्रियों का मान मर्दन करने वाला बताया गया है|


30.सातवाहन वंश के किस राजा ने गाथाशप्तसती की रचना की?

[A] राजा हाल

[B] सिमुक

[C] यज्ञ श्री शातकर्णि

[D] गौतमी पुत्र शातकर्णि


Answer: A [राजा हाल]

राजा हाल सातवाहन वंश का एक विद्वान राजा था। उसने गाथाशप्तसती की रचना की जो प्राकृत भाषा में प्रेम कविताओं का संग्रह है।


31.किस राज्य के राजा ने देवपुत्र उपाधि को अपनाया?

[A] कुषाण

[B] शक

[C] यवन

[D] गुप्त




Answer: A [कुषाण]

कनिष्क कुशान वंश का राजा था| उसके उत्तराधिकारियों ने देवपुत्त की उपाधि को अपनाया जिका अर्थ होता है देवताओं का पुत्र|



32.महासंघिक निकाय कहाँ विकसित हुआ?

[A] वैशाली

[B] वज्जि

[C] पाटलिपुत्र

[D] राजगृह





Answer: A [वैशाली ]

वैशाली में सम्पन्न द्वितीय बौद्ध संगीति में थेर भिक्षुओं ने मतभेद रखने वाले भिक्षुओं को संघ से बाहर निकाल दिया। अलग हुए इन भिक्षुओं ने उसी समय अपना अलग संघ बनाकर स्वयं को ‘महासांघिक’ और जिन्होंने निकाला था उन्हें ‘हीनसांघिक’ नाम दिया| जिसने कालांतर में महायान और हीनयान का रूप धारण कर किया।


33.कौन सा मिलान सही है?

[A] शाक्य- कपिलवस्तु

[B] कोलिय- रामग्राम

[C] कालम – अल्लाकप्पा

[D] मल्ल – कुशीनगर




Answer: A [शाक्य- कपिलवस्तु]

कपिलवस्तु में क्षत्रियों के शाक्य वंश के रजा शुद्धोदन राज्य करते थे| उन्हों के गौतम बुध्द का जन्म हुआ|


34.निर्भर पत्नि और बच्चों को बेसहारा छोड़ भिक्षु बनने के लिए सजा किसने निर्धारित की?

[A] मनु

[B] कालिदास

[C] चाणक्य

[D] व्यास




Answer C [चाणक्य]

चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के कुलगुरु थे| उन्हें विष्णुगुप्त या कौटिल्य भी कहा जाता है| उन्होंने अर्थशास्त्र की रचना की|


35.23 वें जैन तीर्थंकर किस जगह से सम्बंधित थे?

[A] वैशाली

[B] वाराणसी

[C] पाटलिपुत्र

[D] वज्जि


Answer: B [वाराणसी]

तीर्थंकर पार्श्वनाथ वाराणसी के राजा अश्वसेन और रानी वामा के पुत्र थे| वे काशी में 800 ई पाऊ रहते थे| उन्हें शिखरजी में निर्वाण प्राप्त हुआ|



36.निम्नलिखित में कौन से शिक्षक गौतम बुध्द को ज्ञान प्राप्त करने से पहले नियुक्त किये गए थे?

1. अलारा कलमा 2. उद्द्क रामपुत्र 3. मखली गोसाला 4. निगांथा नाटापुत्त

 सही विकल्प चुनिए:-

[A] केवल 1 और 2

[B] 1 और 3

[C] उपरोक्त में से कोई नहीं

[D] ये सभी



Answer: A [केवल 1 और 2 ]

अलारा कलमा और उद्द्क रामपुत्र गौतम बुध्द के शिक्षक थे| अलारा कलमा एक ब्राह्मण संत और दार्शनिक थे|वह सांख्य दर्शन के विशेषज्ञ थे। पीयू ली कैनन ग्रंथों के अनुसार, वह गौतम बुद्ध के पहले शिक्षकों थे। इन्होने उन दोनों से योग-साधना सीखी।


37.निम्नलिखित में ऋग्वेद की शाखा है:-

[A] शौनक

[B] अश्वलायन

[C] संखायन

[D] शाकल



Answer D [शाकल]

ऋग्वेद विश्व की पहली पुस्तक है| इसकी दो शाखाएं हैं :- शाकल और वाष्कल


38.जूनागढ़ अभिलेख में किस शक राजा का नाम दर्ज है?

[A] रुद्रदामन

[B] मोगा

[C] अजेस

[D] नाहपान




Answer A [रुद्रदामन]

जूनागढ़ अभिलेख गुजरात के जूनागढ़ में है| इसमें शक राजा रुद्रदामन का नाम है| इसमें वर्णन है कि सुदर्शन झील का पुनर्निर्माण रुद्रदामन ने कराया जो मौर्यों द्वारा निर्मित थी|


39.चतुर्थ बौध्द संगीति किसके समय हुई?

[A] कनिष्क

[B] वासुदेव

[C] कालाशोक

[D] अशोक




 Answer A [कनिष्क]

चतुर्थ बौध्द संगीति कनिष्क के समय हुई| कनिष्क कुषाणों का राजा था| इस संगीति के अध्यक्ष वसुमित्र थे और उपाध्यक्ष अश्वघोष थे जो कनिष्क के दरबारी कवि और बुध्दचरित के रचयित थे| यह कश्मीर के कुंडलवन में हुई|


40.मथुरा का कला स्कूल का उन्नत समय किस काल का था?

[A] कुषाण

[B] शक

[C] मौर्य

[D] गुप्त


Answer A [कुषाण]

मथुरा का कला स्कूल कला के क्ष्टर का उस समय का विश्व प्रसिध्द स्कूल था| इसका मुख्य रूप से विकास कुषाण काल में हुआ| मथुरा कनिष्क की दूसरी राजधानी थी जो कुषाणों का सर्वश्रेष्ठ राजा था| 


41.कौन सा वंश ब्रह्मक्षत्रिय वंश कहलाता था?

[A] सेन

[B] पाल

[C] प्रतिहार

[D] चालुक्य





Answer [A] सेन

सेन वंश ब्रह्मक्षत्रिय वंश कहलाता था। यह बंगाल का एक वंश था। इसकी स्थापना सामन्त सेन ने की। यह 11वीं और 12 वीं सदी में था।


42.कौन सा मिलान सही नहीं है?

[A] नागनाद -हर्ष

[B] मुद्राराक्षस – विशाखादत्त

[C] मृच्छकटिक – शूद्रक

[D] रत्नावली – राजशेखर




Answer(D.) 

रत्नावली की रचना उदयिन 


43.परम-सौगात की उपाधि किसने धारण की?

[A] राज्यवर्धन

[B] हर्षवर्धन

[C] प्रभाकर वर्धन

[D] इनमें से कोई नहीं




Answer: A [राज्यवर्धन]

परम- सौगात की उपाधि राज्यवर्धन ने धारण की| राज्यवर्धन हर्ष की बहिन राज्यश्री का पति और वर्धन वंश का राजा था जिसकी हत्या गौड़ के राजा शशांक ने कर दी थी|


44.गुप्त राजाओं के बाद किन राजाओं ने गरुड़ को अपना राज्य का चिन्ह बनाया?

[A] पल्लव

[B] राष्ट्रकूट

[C] चोल

[D] वर्धन




Answer [B] राष्ट्रकूट

गुप्त राजाओं के बाद गरुड़ को अपना राज्य चिन्ह राष्ट्रकूट राजाओं ने बनाया|


45.किस सातवाहन राजा ने सर्वप्रथम राजा के नाम के सिक्के जारी किए?

[A] शातकर्णि प्रथम

[B] गौतमीपुत्र शातकर्णि

[C] यज्ञश्री शातकर्णि

[D] हाल




Answer: A [शातकर्णि प्रथम]

सातवाहन वंश आंध्र प्रदेश में राज्य करने वाला प्राचीन ब्राह्मण वंश था। इनका राज्य वर्तमान कर्नाटक से मध्य प्रदेश गुजरात तक फैला हुआ था। शातकर्णि प्रथम ने सबसे पहले अपने नाम के सिक्के जारी किए।


46.यौध्देयों का प्रमुख स्थान कहाँ था?

[A] रोहतक

[B] मगध

[C] राजस्थान

[D] उज्जैन






Answer: A [रोहतक]

यौध्देयों का प्रमुख स्थान  हरियाणा का रोहतक था| कार्तिकेय यौध्देयों के प्रमुख देवता थे|


47.समुद्रगुप्त के समय काँची का राजा कौन था?

[A] हस्तिवर्मन

[B] मंतराज

[C] नीलराज

[D] विष्णुगोप






Answer: D [विष्णुगोप]

समुद्रगुप्त के समय काँची का राजा विष्णुगोप था। उसका उल्लेख इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख में है। विष्णुगोप पल्लव वंश का राजा था।


48.चार अश्वमेध यज्ञों का आयोजन किस राजा ने कराया?

[A] हस्तिवर्मन

[B] समुद्रगुप्त

[C] पुष्यमित्र शुंग

[D] प्रवरसेन प्रथम



Answer: D [प्रवरसेन प्रथम]

प्रवरसेन प्रथम वाकाटक वंश का राजा था। वाकाटक दक्षिण भारत में राज्य करने वाला एक ब्राह्मण राजवंश था जिसने तीसरी शताब्दी से पाँचवी शताब्दी तक राज्य किया। इस वंश की स्थापना विंध्यशक्ति ने की। ये राजा गुप्त राजाओं के समकालीन थे।


49.ग्रीक-रोमन साहित्य में चंद्रगुप्त मौर्य को सेन्ड्रोकोट्स कहा गया है। इसका उल्लेख सर्वप्रथम किसने किया?

[A] डी आर भंडारकर

[B] अलेक्जेंडर कनिघम

[C] आर पी चंद

[D] विलियम जोन्स

D [विलियम जोन्स]





विलियम जोन्स से सर्वप्रथम बताया कि ग्रीक-रोमन साहित्य में चंद्रगुप्त मौर्य को सेन्ड्रोकोट्स कहा गया है। इसके अलावा उसे एंड्रोकोट्स भी कहा गया है।


50.किस राज्य के राजाओं ने सीरिया के साथ राजनीतिक संबंध बनाए?

[A] मौर्य

[B] गुप्त

[C] पल्लव

[D] चोल






Answer: A [मौर्य]

मौर्य राजा बिंदुसार ने सर्वप्रथम सीरिया के राजा एण्टियोकस प्रथम से राजनीतिक सम्बंध बनाये। बिंदुसार के राज्य में डाइमोकस नामक सीरियाई राजदूत था। अशोक के 13वें शिलालेख में भी सीरिया के 5 राजाओं का उल्लेख है।



Download OMR sheet for Keep your Practic


Gujarati OMR Sheet 100

English OMR Sheet 200


Dear Friends, if you like write in comment, so i upload more question here & want to Pdf of Above write in comment,if any quarry in question or answers write in comment,  Like ,share and following for more updates,